UP BEd JEE Result 2026: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रिजल्ट bujhansi.co.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

UP BEd JEE Result 2026: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा bujhansi.co.in पर कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

UP BEd JEE Result 2026: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का का इंतजार अब खत्म हो गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई ङै। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.co.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन राज्य के कुल 2300 बीएड कॉलेज में उपलब्ध 2.40 लाख से अधिक सीटों पर छात्रों के एडमिशन देने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन उनकी प्राथमिकता और प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा।

UP BEd JEE Result 2026

UP BEd JEE Result 2026

कितने छात्रों ने किया था यूपी बीएड परीक्षा के लिए रजिस्टर

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी बीएड परीक्षा के लिए इस साल 4,44,958 छात्रों ने रजिस्टर किया था, जिसमें 4,00,505 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में राज्य भर के 1011 परीक्षा केंद्रों में 31 मई को आयोजित की गई थी।

End of Feed