UP BEd Admit Card 2025 OUT: जारी हुआ यूपी बीएड एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UP BEd Admit Card 2025 released at bujhansi.ac.in: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BEd Admit Card 2025 released at bujhansi.ac.in: यूपी बीएड परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 25 मई को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अभ्यर्थी यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BED Admit Card 2025

UP BED Admit Card 2025

UP BEd Admit Card 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा से कुल 200 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे पेपर में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता से 200 अंको के 100 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि सही जवाब पर दो अंक मिलेंगे लेकिन गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

End of Feed