UP Balvatika Admission: नन्हें कदमों के लिए बड़ी तैयारी, 25 मार्च को राज्य भर के स्कूलों में चलेगा बालवाटिका नामांकन अभियान

UP Balvatika Admission: प्रदेश सरकार प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने और छोटे बच्चों के विद्यालय में प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में ‘नवआरंभ उत्सव’ आयोजित किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 3 से 6 वर्ष के बच्चों के नामांकन और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए राज्यभर में होगा विशेष कार्यक्रम
  • 25 मार्च को को-लोकेटेड आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों में होगा आयोजन
  • अभिभावकों को बालवाटिका की गतिविधियों और सुविधाओं से कराया जाएगा अवगत

UP Balvatika Admission: प्रदेश सरकार प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने और छोटे बच्चों के विद्यालय में प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में ‘नवआरंभ उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 मार्च 2026 को राज्यभर में एक साथ आयोजित होगा। इस पहल का उद्देश्य 3 से 6 आयु वर्ग के बच्चों का बालवाटिका में नामांकन बढ़ाना और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को बालवाटिका की गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा और अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

UP Balvatika Admission

UP बालवाटिका प्रवेश

वर्ष 2030 तक प्रारंभिक शिक्षा लाभ सभी तक पहुंचाने का लक्ष्य

End of Feed