UP B.Ed Result 2025 On bujhansi.ac.in: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP B.Ed Result) खबर है। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम कल 17 जून से देखा जा सकेगा । इस संंबंध में नोटिस जारी हो गया है, जिसे आप नीचे खबर में देख सकते हैं। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट bujhansi.ac.in पर अपलोड कर (UP B.Ed Result 2025) दिया है, लेकिन इसे 17 जून से देखा जा सकेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां अपना रजिस्ट्रेशनन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
बता दें यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 1 जून को आयोजित की गई थी। बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केन्द्र पर 3,44,546 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें महिलायें 1,96,700 एवं पुरुष 1.47,846 पुरूष अभ्यर्थी थे।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा देखें आज जारी हुई आधिकारिक नोटिस :-
क्या लिखा है नोटिस में, कब जारी होगा परिणाम
परीक्षाफल 17 जून 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी माननीय उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय जी के कर कमलों से, माननीया उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी, प्रमुख सचिव महोदय श्री एम. पी. अग्रवाल जी की उपस्थिति में परीक्षाफल एतद द्वारा पुस्तकालय भवन, डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में घोषित किया जायेगा।
एग्जाम राज्य के कुल 751 केंद्रों पर हुआ था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम ऐसे चेक करें रिजल्ट
UP B.Ed Result 2025 देखने का ये है तरीका
- सबसे पहले bujhansi.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर UP B.Ed Result 2025 Declared लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP B.Ed JEE Result 2025 Download: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- विषयवार मार्क्स
- कुल मार्क्स
