अगले सप्ताह जारी होगा यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकता है आवेदन

UP Assistant Professor Recruitment 2026 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग एडेड महाविद्यालयों के 111 प्राचार्य पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के साथ जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है।

UP Assistant Professor Recruitment 2026 Notification: उत्तर प्रदेश के माहाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग एडेड महाविद्यालयों के 111 प्राचार्य पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के साथ जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। उम्मीद है कि इसके लिए नोटिफिकेशन अगले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदनक कर सकेंगे। यहां आप यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UP Assistant Professor Recruitment 2026 Notification

UP Assistant Professor Recruitment 2026: जारी होने वाला है यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन

UP Assistant Professor Qualification, Age Limit: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही यूजीसी या सीएसआईआर की ओर से आयोजित नेट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट मिलती है। वहीं यहां एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यूपी सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

End of Feed