73 प्री, 43 मेन्स और 8 इंटरव्यू के बाद भी नहीं मिली सफलता, 48 की उम्र में जारी है सरकारी नौकरी की तैयारी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 18, 2024, 11:02 AM IST

Untold story of Delhi Mukherjee Nagar UPSC Aspirant Pushpendra srivastava: आज हम आपको 48 साल के पुष्पेंद्र श्रीवास्तव की कहानी बताने जा रहे हैं जो यूपीएससी सहित राज्य सेवा सिविल परीक्षा के 73 प्री, 43 मेन्स और 8 इंटरव्यू दे चुके हैं लेकिन आज भी सफलता का इंतजार कर रहे हैं

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने पहली रैंक हासिल की है, वहीं ओडिशा के बेटे अनिमेष प्रधान ने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। किसी को पहली, तो किसी को दूसरी तो किसी को चौथी और पांचवीं बार में सफलता मिली है। किसी को बिना कोचिंग तो किसी को कई साल कोचिंग के बाद सफलता मिली है। जो सफल हुए हैं, अखबारों से लेकर टीवी तक पर उनकी कहानियां हैं लेकिन कुछ ऐसी भी युवा हैं जो सालों से तैयारी कर रहे हैं और असफलता के बावजूद उनका हौसला टूट नहीं पा रहा है। आज हम आपको 48 साल के पुष्पेंद्र श्रीवास्तव की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्हें इस बार भी सफलता मिली हैं। वह अब तक यूपीएससी सहित राज्य सेवा सिविल परीक्षा के 73 प्री, 43 मेन्स और 8 इंटरव्यू दे चुके हैं।

Untold story of Delhi Mukherjee Nagar UPSC Aspirant Pushpendra srivastava

Untold story of Delhi Mukherjee Nagar UPSC Aspirant Pushpendra srivastava

कौन हैं पुष्पेंद्र श्रीवास्तव उर्फ पुष्पेंद्र भैया

दिल्ली के मुखर्जी नगर में नेहरू विहार में एक कमरे में रहकर तैयारी करने वाले पुष्पेंद्र श्रीवास्तव को यहां पुष्पेंद्र भैया के नाम से जाना जाता है। वह जीवन के करीब 27 साल सिविल सर्विसेज की तैयारियों को समर्पित कर चुके हैं। पुष्पेंद्र किसी काउंसलर या गाइड से कम नहीं हैं। उनका कमरा किताबों और नोट्स से भरा रहता है। पुष्पेंद्र श्रीवास्तव मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एक छोटे से गांव बंभौरी के रहने वाले हैं।

End of Feed