हैदराबाद से कर सकेंगे लंदन यूनिवर्सिटी और अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई, खुलने जा रहा है कैंपस

हैदराबाद के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और अमेरिका की नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी हैदराबाद में अपने ऑफशोर कैंपस स्थापित करने की तैयारी कर रही हैं। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 1 सितंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस योजना की जानकारी दी

University of London and Northeastern University Campuses to open in Hyderabad: हैदराबाद को ग्लोबल एजुकेशन हब बनाने की दिशा में तेलंगाना सरकार ने एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और अमेरिका की Northeastern University हैदराबाद में अपने ऑफशोर कैंपस स्थापित करने की तैयारी कर रही हैं। यह पहल राज्य के “Global Knowledge Hub” विजन का हिस्सा है।

university of london and northeastern university campuses to open in hyderabad

हैदराबाद में खुलेंगे University of London और Northeastern University के कैंपस (Image - ChatGPT)

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 1 सितंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और बोस्टन स्थित Northeastern University हैदराबाद में ऑफशोर कैंपस स्थापित करेंगी। Northeastern University के लिए भारत का संभावित पहला ऑफशोर कैंपस Bharat Future City में विकसित करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

End of Feed