कैम्ब्रिज और बेनेट यूनिवर्सिटी के बीच MoU साइन, छात्रों के लिए खुलेगा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा का द्वार

बेनेट यूनिवर्सिटी ने यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के गिर्टन कॉलेज के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इस साझेदारी के तहत, बेनेट यूनिवर्सिटी के छात्र अब गिर्टन कॉलेज के समर स्कूल प्रोग्राम में हिस्सा ले सकेंगे।

ग्रेटर नोएडा, 29 जुलाई 2025: बेनेट यूनिवर्सिटी ने यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के गिर्टन कॉलेज के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। यह कदम बेनेट के छात्रों के लिए दुनिया भर में पढ़ाई के नए मौके बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इस साझेदारी के तहत, बेनेट यूनिवर्सिटी के छात्र अब गिर्टन कॉलेज के समर स्कूल प्रोग्राम में हिस्सा ले सकेंगे, जो अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और विविध अंतरराष्ट्रीय छात्र समूह के लिए जाना जाता है।

Bennett University (File Photo)

Bennett University (File Photo)

गिर्टन कॉलेज का समर स्कूल इकोनॉमिक्स, बिजनेस और इंजीनियरिंग जैसे विषयों में पढ़ाई के साथ-साथ एक खास सोशल प्रोग्राम भी कराता है, जिसे कैम्ब्रिज के छात्र ही आयोजित करते हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्र जीवन का अनुभव भी मिलता है। यह साझेदारी बेनेट यूनिवर्सिटी की कोशिशों को मजबूत करती है कि वह अपने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई और अनुभव के बेहतर मौके दे सके। इस समझौते के तहत, छात्र कैम्ब्रिज की बेहतरीन पढ़ाई, वहां के अनुभवी प्रोफेसरों और दुनिया भर के छात्रों से जुड़ सकेंगे।

End of Feed