UKSSSC Exam Postponed 2026: बिग अपडेट: स्थगित हुई उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट की परीक्षा

UKSSSC Junior Assistant, Stenographer, Assistant Accountant Exam Postponed 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बता दें यह परीक्षा 25 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जानी थी।

UKSSSC Junior Assistant, Stenographer, Assistant Accountant Exam Postponed 2026: यूकेएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। बता दें यह परीक्षा 25 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी थी। इस बात की जानकारी आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

UKSSSC Exam Postponed 2026

UKSSSC Exam Postponed 2026: यूकेएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर की परीक्षाएं स्थगित

UKSSSC Exam Postponed: अपरिहार्य कारणों से हुई स्थगित

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक और सहायक लेखाकार समेत अन्य पदों की लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। आयोग के अनुसार, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुम्ब न्यायालय) की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होनी थी। वहीं, सहायक लेखाकार और अन्य पदों की लिखित परीक्षा 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से दोनों परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है।

End of Feed