UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: ग्रुप C के 553 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इंटर पास उम्मीदवारों के लिए ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इंटरमीडिएट या 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए ग्रुप C के तहत विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन 12वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं। बता दें कि UKSSSC द्वारा जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट, रजिस्ट्रेशन क्लर्क और अन्य इंटर लेवल के कुल 553 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 07 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं तो नीचे आवेदन की तिथि, आवेदन की प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी, पदों का विवरण और चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तार में दी गई है।

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026 (Photo - AI)

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

परीक्षा का नामUKSSSC Inter Level Examination 2026
पदों का नामJunior Assistant, Computer Assistant, Registration Clerk व अन्य पद
कुल रिक्तियां553 पद
वेतनमान19,900-92,300 (पे लेवल-02 से पे लेवल-05)
नौकरी का स्थानउत्तराखंड
आवेदन शुरू होने की तिथि8 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026

End of Feed