UBSE UK Board 10th 12th Result 2023 on uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 25 मई को ठीक सुबह 11 बजे जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।
UBSE 10th 12th Result 2023
UBSE UK Board 10th Result 2023: किसने मारी 10वीं व 12वीं में बाजी
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
UBSE 10th 12th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 मार्च से 6 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल तक हुई थी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई। बता दें कि इस साल 10वीं परीक्षा में 1.32 लाख और 12वीं में 1.27 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। सभी स्टूडेंट्स अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UK Board Class 10th 12th Result 2023
- उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UBSE UK Board Marksheet 2023: डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की और से कुछ दिनों बाद प्रदान की जाएगा। ध्यान रहे कि बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।
