यूजीसी की ओर से नई पहल, अब इन क्षेत्रीय भाषाओं में होगी BA, B.Sc. और B.Com की पढ़ाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 19, 2022, 09:03 PM IST

यूजीसी की ओर से अंडर ग्रैजुएट कोर्स में एक बड़ा बदलाव किया जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग बीए, बीएससी, और बीकॉम कोर्स के अंग्रेजी संस्करण के किताबों को भारतीय भाषाओं में लाने की तैयारी में है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने बीए, बीएससी, और बीकॉम में उपयोग की जाने वाली किताबों के अंग्रेजी संस्करण को अब भारतीय भाषाओं में लाने के लिए शानदार पहल किया है। अब उच्च शिक्षा के लिए भाषा बाधा नहीं बनेगी। स्टूडेंट्स अपनी मातृभाषा में अंडर ग्रैजुएट कोर्स कर सकेंगे। ग्रेजुएट लेवल पर यह पहल सफल होने के बाद पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए भी किताबों का अनुवाद किया जाएगा।

UGC New Reform

यूजीसी रिफॉर्म

शिक्षा मंत्रालय की पहल के तहत यूजीसी अंग्रेजी किताबों का विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने के लिए प्रकाशकों के साथ जुड़ रहा है। किताबें बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, तमिल और तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

End of Feed