UGC NET Result 2025 June Date: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET Result 2025 June (Photo Credit: Canva)
UGC NET Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट
यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 8 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट रिजल्ट जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download UGC NET Result 2025
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET June 2025: किस तारीख को हुई परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जून सेशन के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 तक किया गया। यह परीक्षा 85 विषयों के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी।
