UGC NET Result 2024, Sarkari Result 2024: यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC NET) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (UGC NET Result 2024) सकता है। हालांकि अभी एनटीए ने डेट व समय को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं (UGC NET Result 2024 Sarkari Result) की है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in, ugcnet.ntaonline.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UGC NET Result 2024 Date: यहां देखें यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा का रिजल्ट
UGC NET Result 2024: दो शिफ्ट में थी परीक्षा
बता दें यूजीसी नेट की परीक्षा 21 अगस्त, 22, 23, 27, 28, 29, 30, 2 सितंबर, 3, 4 और 5 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शा 6 बजे तक निर्धारित थी। साथ ही एग्जाम के कुछ ही दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया गया था। यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए इस लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।UGC NET Result 2024 Link: यहां देखें रिजल्ट का लिंक
- ugcnet.nta.ac.in
- ugcnet.ntaonline.in
- nta.ac.in
UGC NET Result 2024 Sarkari Result: रिजल्ट के लिए ये जानकारी अनिवार्य
- पंजीकरण संख्या (Application Number)
- पासवर्ड (Password)
- सिक्योरिटी पिन (Security Pin)
How To Check UGC NET Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RESULT वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number & Passowrd दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
