UGC NET Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही जून सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2024 के परिणाम की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगी। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - gcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET रिजल्ट 2024
यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2024 से 4 सितंबर तक हुआ था। इसके लिए आंसर की 7 सितंबर 2024 को जारी हुई थी। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
UGC NET Result ऐसे करें चेक
- रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद UGC NET 2024 June Result के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Check Result के लिंक पर जाएं।
- अब अपनी डिटेल्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
देश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए यूजीसी नेट पास को न्यूनतम योग्यता मानी जा रही है। इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए पहले परीक्षा की तारीख कुछ और तय थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया। नई परीक्षा की तारीख जारी की गई और एग्जाम का आयोजन किया गया।एक बार यूजीसी नेट जून 2024 के परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण देख सकेंगे। किसी भी त्रुटि के मामले में, वे सुधार के लिए तुरंत संबंधित प्राधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
