UGC NET 2023 Result: कब आ रहा यूजीसी नेट का रिजल्ट? ugcnet.nta.nic.in पर अपडेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 30, 2023, 06:39 AM IST

UGC NET 2023 Result: यूजीसी नेट 2023 का परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। यूजीसी नेट के उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in को भी चेक करते रहें।

UGC NET 2023 Result Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से जल्द ही यूजीसी नेट 2023 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। यूजीसी नेट के परिणाम सभी उपस्थित उम्मीदवारों की ओर से UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देखे जा सकते हैं। एजेंसी की ओर से आंसर की 23 मार्च 2023 को जारी की गई थी। इसके बाद आपत्ति विंडो एक्टिव हुई थी जोकि 25 मार्च 2023 तक चालू थी।

UGC NET Result, UGC NET Result 2023, NTA UGC NET Result

UGC NET 2023 रिजल्ट

UGC NET दिसंबर 2022 देश भर के 663 केंद्रों पर 32 पारियों में 16 दिनों में 83 विषयों के लिए पांच स्टेप्स में आयोजित किया गया था। इस बार कुल 8,34,537 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक आयोजित हुई थी। सभी उपस्थित उम्मीदवार यहां दिए सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed