UGC NET Result 2022, UGC NET Result 2022 Date, ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला है। यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द जारी होगा।
UGC NET 2022: कई चरणों में हुई परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से दिसंबर 2021 और जून 2022 साइकिल को मर्ज कर दिया गया है। जिस वजह से यूजीसी नेट परीक्षा चार फेज में हुई। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए पात्र माने जाते हैं।
UGC NET Result 2022: कब आएगा परिणाम?
एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी किया जाएगा। चूंकि ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने वाला है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होते ही एनटीए की वेबसाइट से इन स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download UGC NET Result 2022
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे 'UGC NET December 2021 and June 2022 Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी NTA UGC NET Result 2022 चेक करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
UGC NET Answer Key 2022: जल्द दर्ज कराएं आपत्ति
हाल ही में एनटीए ने यूजीसी नेट फेज 4 परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की है। इसके खिलाफ अभ्यर्थियों को 24 अक्टूबर 2022 आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया है। ध्यान रहे कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। यूजीसी नेट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
