UGC NET June 2026: जालंधर सेंटर पर प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस

UGC NET June 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा में शामिल कुछ अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है। तकनीकी कारणों से प्रभावित हुए उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

UGC NET June 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा में शामिल कुछ अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है। तकनीकी कारणों से प्रभावित हुए उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रभावित उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। परीक्षा उसी केंद्र पर कराई जाएगी जहां तकनीकी समस्या की शिकायत सामने आई थी। परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो 22 जून की परीक्षा के दौरान प्रभावित हुए थे।

यूजीसी नेट री एग्जाम

यूजीसी नेट री एग्जाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 जून को आयोजित UGC NET परीक्षा के दौरान पंजाब के जालंधर स्थित CT Group of Institutions परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या सामने आई थी। इसके कारण कई अभ्यर्थी अपनी परीक्षा सुचारू रूप से पूरी नहीं कर सके। मामले की जांच के बाद NTA ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया है। NTA ने प्रभावित उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। री-एग्जाम के लिए नया एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले डाउनलोड करना होगा।

End of Feed