UGC NET Answer Key 2022: जल्द जारी होंगे यूजीसी नेट के परिणाम, डाउनलोड करें आंसर की

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 01:38 PM IST

UGC NET Answer Key 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बार यूजीसी नेट की परीक्षाएं 20 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी यूजीसी नेट की परीक्षा।
  • यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षाएं एकसाथ की गई थी आयोजित।
  • परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर के पात्र।

UGC Net Phase 2 Asnwer Key, ugcnet.nta.nic.in: यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) किसी भी वक्त यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। यूजीसी के अध्यक्ष एम.जमदीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, जल्द ही नेट परीक्षा की आंसर की जारी कर दी जाएगी। वहीं आंसर की जारी होने के बाद, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 3 से 4 दिन का समय दिया जाएगा। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद एनटीए फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि आंसर की व रिजल्ट की तारीख पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

UGC NET Answer Key 2022

यूजीसी नेट आंसर की 2022

आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस बार यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षाएं एकसाथ आयोजित की गई थी। बता दें यूजीसी नेट फेज 2 की परीक्षा 20 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed