UGC NET Answer Key 2026 कब आएगी, आसान स्टेप में कर पाएंगे डाउनलोड

UGC NET Answer Key 2026: एनटीए द्वारा 22 जून से 30 जून के बीच आयोजित की गई यूजीसी नेट 2026 परीक्षा की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

UGC NET 2026 Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की गई यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2026 आंसर की (UGC NET 2026 Answer Key) जल्द ही जारी की जा सकती है। एनटीए द्वारा आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में आधकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। उसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 2 या तीन दिनों का समय दिया जाएगा।

UGC NET Answer Key 2026

UGC NET Answer Key 2026 कब आएगी (Photo - AI)

कब हुई थी यूजीसी नेट परीक्षा 2026?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22 जून से लेकर 30 जून तक की विभिन्न शिफ्ट में किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब प्रोविजनल आंसर की के साथ रिजल्ट का भी इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed