UGC NET Answer Key 2023 Released: जारी हुई यूजीसी नेट जून आंसर की, ugcnet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2023, 04:27 PM IST

UGC NET Answer Key 2023 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट 2023 आंसर की जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 08 जुलाई तक का समय दिया गया है।

UGC NET Answer Key 2023 Released at ugcnet.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट 2023 आंसर की जारी कर (UGC NET Answer Key) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 08 जुलाई 2023 तक का समय दिया (UGC NET Answer Key) गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले सप्ताह तक फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। वहीं इसके एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Answer Key 2023

UGC NET Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट आंसर की

बता दें इस बार यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा 13 जून से 17 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed