UGC NET 2023: यूजीसी नेट जून परीक्षा की तारीखों का ऐलान, देखें आधिकारिक सूचना

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 30, 2022, 04:54 PM IST

UGC NET 2023: यूजीसी अध्यक्ष एम.जगदीश कुमार ने दिसंबर सेशन के बाद आज जून सेशन की परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। यूजीसी अध्यक्ष ने परीक्षा की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है।

UGC NET June Session 2023: यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट है। विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी अध्यक्ष एम.जगदीश कुमार ने जून सेशन परीक्षा की तारीख भी आज घोषित कर दी है। यूजीसी अध्यक्ष ने नेट परीक्षा 2023 की घोषणा आपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से की है। बता दें कि दिसंबर सेशन के लिए भी आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है। योग्य अभ्यर्थी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UGC NET June 2023

यूजीसी नेट 2023

UGC NET 2023: कब होगी यूजीसी नेट परीक्षा

End of Feed