UGC NET 2022 Admit Card, Exam City Slip Download Link on ugcnet.nta.nic.in:NTA ने 12 अक्टूबर की परीक्षा के लिए UGC NET के एडमिट कार्ड और 13 अक्टूबर, 2022 की परीक्षा के लिए UGC NET की सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट चरण 4 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से एडमिट कार्ड एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड की जा सकते हैं।
यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने आखिरकार उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट जारी कर दिया, जो 12 और 13 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, बता दें, 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए यूजीसी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जबकि 13 अक्टूबर को होने वाली यूजीसी नेट फेज 4 परीक्षा के लिए UGC NET परीक्षा शहर की पर्ची यानी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।
इन अपडेट्स को आप यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से देख सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा शहर की पर्ची कैसे डाउनलोड करें
- दोनों ही अपडेट्स देखने या डाउनलोड करने के लिए ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर, यूजीसी नेट परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड करने के लिए दिए लिंक दिया गया है, इस पर क्लिक करें
- यूजीसी नेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें
- आपका यूजीसी नेट प्रवेश पत्र या परीक्षा शहर की पर्ची स्क्रीन पर आ जाएगी
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
ध्यान रहे,एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से परीक्षा केंद्र की जानकारी होती है, 13 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा, एक्सपर्ट की मानें तो एडमिट कार्ड आज यानी 10 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है।
