CUET PG Admission 2023: पीजी कोर्स में अब इन नंबरों के आधार पर मिलेगा एडमिशन, यूजीसी अध्यक्ष ने जारी किया बड़ा बयान

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 4, 2023, 04:25 PM IST

CUET PG Admission 2023: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने का तरीका अब बदल जाएगा, बता दें, यूजीसी प्रमुख एम जगदीश कुमार ने इस बारे में बड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि अगले शैक्षणिक सत्र से सीयूईटी-पीजी स्कोर को मान्यता दें।

CUET PG Admission 2023: यूजीसी प्रमुख एम जगदीश कुमार ने बड़ा अपडेट जारी किया है, उन्होंने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से अगले शैक्षणिक सत्र से सीयूईटी-पीजी स्कोर को अपनाने का आग्रह किया। सीयूईटी-पीजी का मतलब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) से है, बता दें, अभी तक स्नातकोत्तर कोर्स के लिए सीयूईटी स्कोर को अपनाने का विकल्प था, लेकिन अब UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि जिस तरह से विश्वविद्यालयों ने ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए CUET स्कोर को मान्यता दी है, उसी तरह से पीजी कोर्स में भी एडमिशन के लिए CUET स्कोर को मान्यता दें।

UGC chief to central universities make CUET-PG mandatory

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में PG कोर्स में एडमिशन के बदले नियम

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए Common University Entrance Test Postgraduate (CUET-PG) PG परीक्षा 1 जून से 10 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। उसी के परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, इस बारे में UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने पहले सूचित किया था।

End of Feed