UBSE UK Board 10th 12th Result 2024 declared on ubse.uk.gov.in uaresults.nic.in: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (UK Board 10th 12th Result 2024) आज यानी 30 अप्रैल को जारी कर दिया है। यूके बोर्ड रिजल्ट की घोषणा सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे (Uttarakhand Board 10th 12th Result 2024) देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूके बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
UK Board 10th 12th Result 2024
UBSE UK Board 10th 12th Result 2024: ऐसा रहा 10वीं 12वीं रिजल्ट
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 82.63 फीसदी दर्ज किया गया है। जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 78.97 फीसदी और लड़कियों का 85.96 फीसदी रहा। बता दें कि इस साल 12वीं में कुल 92020 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 79039 को सफल घोषित किया गया है। वहीं, उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.14 फीसदी दर्ज किया गया है। टॉपर की बात करें तो 10वीं की परीक्षा में गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। जबकि, पीयूष खोलिया, विवेकानन्द आई.सी. और कंचन जोशी कक्षा 12वीं के टॉपर हैं। इन तीनों ने 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UK Board 10th 12th Result 2024
- उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है।
UBSE UK Board Result 2024: कब मिलेगी मार्कशीट
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संंबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।
