UBSE 10th, 12th Board Result 2023 Date: 25 मई को उत्तराखंड बोर्ड जारी करेगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ubse.uk.gov.in पर आएगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 22, 2023, 10:10 PM IST

UBSE 10th, 12th Board Result 2023 Date: उत्तराखंड राज्य के शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूके बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 10, 12 की घोषणा करेंगे। बोर्ड ने 17 मार्च से 6 अप्रैल, 2023 तक कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी।

UBSE 10th, 12th Board Result 2023 Date: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE 10th, 12th Board Result 2023) 25 मई को सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करेगा। एक आधिकारिक अधिसूचना में उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE Board Result 2023) ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। उत्तराखंड के नतीजे राज्य के शिक्षा मुख्यालय (UBSE 10th, 12th Board Result) में सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

UBSE Board Result 2023, Uttarakhand Board Results, Uttarakhand Board

UBSE 10th, 12th Board Result 2023 Date: 25 मई को आएगा यूके बोर्ड का रिजल्ट

उत्तराखंड राज्य के शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूके बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 10, 12 की घोषणा करेंगे। बोर्ड ने 17 मार्च से 6 अप्रैल, 2023 तक कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूके बोर्ड 2023 कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 1,32,115 छात्र उपस्थित हुए और कुल 1,27,236 छात्र 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए।

End of Feed