Today School Closed: यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का कहर, जानें आज 19 अगस्त को कहां-कहां स्कूल बंद?

Today School Closed 19 August: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Today School Closed 19 August: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01 से लेकर 08 तक के बच्चों पर प्रभावी होगा। मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 23 अगस्त तक यानी इस पूरे हफ्ते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 और 21 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तराखंड में नदियां उफान पर हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसके चलते प्रशासन अलर्ट पर है।

यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद

यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल बंद

यूपी में कहां कहां स्कूल बंद

कौशांबी और प्रयागराज में भारी बारिश को लेकर दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी फतेहपुर ने भारी बारिश को लेकर जनपद फतेहपुर में भी अवकाश घोषित होना चाहिए ताकि किसी भी अनहोनी से बच्चे सुरक्षित रह सके। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01 से लेकर 08 तक के बच्चों पर प्रभावी होगा।

End of Feed