TNPSC Group 4 Result 2025 Expected Release Date: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे, आयोग ने 21 जुलाई को TNPSC Group 4 Result 2025 Exam के लिए फाइनल आंसर की जारी की थी, जिसके बाद से रिजल्ट क इंतजार तेज हो गया है।
तमिलनाडु ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा के परिणाम
हालांकि अभी TNPSC Group 4 Result 2025 Date नहीं आई है। चूंकि उम्मीदवारों के लिए 28 जुलाई तक tnpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका था, ऐसे में मानकर चलिए कि अब किसी दिन (संभवत: आगामी सप्ताह) रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
इस भर्ती अभियान के तहत ग्राम प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक (गैर-सुरक्षा), कनिष्ठ राजस्व निरीक्षक, टाइपिस्ट, स्टेनो-टाइपिस्ट (ग्रेड III) और वन रक्षक जैसे पदों के लिए 3,935 रिक्तियों को भरा जाना है।
बता दें, तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) तमिलनाडु राज्य सरकार में विभिन्न प्रवेश-स्तरीय प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने हेतु ग्रुप IV परीक्षा आयोजित करता है।
ग्रुप IV के अंतर्गत निम्नलिखित पद शामिल हैं:
— ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (VAO)
— कनिष्ठ सहायक (सुरक्षा एवं गैर-सुरक्षा)
— टाइपिस्ट
— स्टेनो-टाइपिस्ट (ग्रेड III)
— कनिष्ठ राजस्व निरीक्षक
— वन रक्षक एवं वन चौकीदार
— बिल कलेक्टर (ग्रेड I)
TNPSC Group 4 Result 2025 How to Check
TNPSC ग्रुप 4 रिजल्ट डाउनलोड करने करने का क्या है तरीका
चरण 1: TNPSC की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें, फिर सबमिट करें।
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेना न भूलें
क्या था परीक्षा पैटर्न
परीक्षा तीन घंटे तक चली और इसमें 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे, जो कुल 300 अंकों के थे और तीन खंडों में विभाजित थे। पूरी तरह से तमिल में आयोजित भाग 'अ' में तमिल पात्रता-सह-स्कोरिंग परीक्षा के लिए 100 प्रश्न थे। भाग 'ब' और 'स' के लिए, अभ्यर्थी तमिल और अंग्रेजी में से किसी एक को चुन सकते थे। भाग 'ब' में सामान्य अध्ययन के 75 प्रश्न थे, जबकि भाग 'स' में योग्यता और मानसिक योग्यता के 25 प्रश्न थे।
