THE World University Rankings: 10वें साल भी ऑक्सफोर्ड बना दुनिया का नंबर 1 विश्वविद्यालय, यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट

THE World Rankings 2026 released: टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 10वीं बार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, भारत पहली बार शीर्ष 100 से चूक गया है।

THE World Rankings 2026 released: टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 10वीं बार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, भारत पहली बार शीर्ष 100 से चूक गया है। टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शीर्ष 100 में कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय शामिल नहीं है। हालांकि सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों की कुल संख्या में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। इसमें किंग में चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी तीसरे साल लगातार 12वें स्थान पर रही, जबकि पेकिंग यूनिवर्सिटी 13वें स्थान पर रही है, वहीं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) इस बार 17वें स्थान पर रही है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) 52वें स्थान पर और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक 122वें स्थान पर हैं।

THE World Rankings 2026 released

THE World Rankings 2026 released

Top 10 Universities in the World: विश्व की 10 टॉप यूनिवर्सिटी

इस रैंकिंग में अमेरिका का दबदबा टॉप 10 में बना हुआ है। अमेरिका की 7 यूनिवर्सिटी लिस्ट में शामिल हैं। ऑक्सफोर्ड के बाद मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) दूसरे स्थान पर है, वहीं, प्रिंसटन यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। तीसरे स्थान पर यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज, पांचवे स्थान पर संयुक्त रूप से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी है। इस सूची में 7वां स्थान कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, 8वें नंबरब पर इंपीरियल कॉलेज लंदन, 9वें नंबर पर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया और 10वें नंबर पर येल यूनिवर्सिटी का नाम है।

End of Feed