UP में किन छात्रों को मिलेंगे फ्री टैबलेट, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना की क्या है पात्रता?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। जानें क्या है ये योजना और कैसे मिलेगा लाभ-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। योगी सरकार ने टेंडर प्रक्रिया में चयनित संस्थाओं को क्रय आदेश जारी किए जाने की मंजूरी देकर प्रदेश के युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ये टैबलेट पात्र युवाओं को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। खास बात यह है कि इस योजना से केंद्र सरकार पर कोई अतिरिक्त व्यय भार नहीं पड़ेगा।

यूपी फ्री टैबलेट योजना

यूपी फ्री टैबलेट योजना

क्या है स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना

19 अगस्त 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा से अपने संबोधन के दौरान UP Tablet Yojana का शुभारंभ करने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट निशुल्क प्रदान करती है। अब तक लाखों छात्रों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

End of Feed