NEET प्रवेश परीक्षा के खिलाफ दाखिल याचिका पर मंगलवार को SC में सुनवाई, SIT से जांच कराने की मांग

NEET UG 2024, NEET Controversy: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट निर्धारित समय से 10 दिन पहले यानी 14 जून की जगह 4 जून को जारी किया गया। इस साल नीट यूजी में 67 स्टूडेंट्स ने AIR 1 हासिल की है, जिसमें से 6 हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से थे। ऐसे में नीट प्रवेश परीक्षा को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

NEET UG 2024, NEET Controversy: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट यूजी 2024 (NEET UG 2024) को लेकर बवाल थमने (NEET Controversy) का नाम ही नहीं ले रहा है। नीट यूजी में स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देने के नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई थी। याचिका में रिजल्ट वापस लेने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग भी की गई है। इसमें कहा गया है कि रिजल्‍ट में ग्रेस मार्क्‍स देना NTA का मनमाना फैसला है। अब नीट परीक्षा के खिलाफ दाखिल इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (NEET Supreme Court Hearing) में मंगलवार को सुनवाई होगी।

NEET 2024

NEET 2024

नीट के खिलाफ याचिका दायर

लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के याचिकाकर्ता जरीपेट कार्तिक ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत रिट याचिका दायर की है, जिसमें 'समय की हानि' के आधार पर 1536 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देने की एनटीए की कार्रवाई को चुनौती दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो NEET प्रवेश परीक्षा के खिलाफ अब तक कुल तीन याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई है, इन याचिकाओं में NEET परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराने की शीर्ष अदालत से गुहार लगाई गई है।

End of Feed