Summer holidays in UP School: यूपी के बेसिक स्कूलों में बढ़ीं गर्मियों की छुट्टियां, इस दिन शुरू होंगी क्लास; सरकार ने जारी किया नया आदेश

Summer holidays in UP School: बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आधिकारिक तौर पर नोटिस जारी करते हुए गर्मियों की छुट्टियों को 24 जून तक बढ़ा दिया है। अब 25 जून से स्कूल खुलेंगे।

Summer holidays in UP School: उत्तर प्रदेश के सरकारी और मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भीषण गर्मी और हीट-वेव की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल गर्मियों की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। कार्यालय अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए नए आधिकारिक पत्र के मुताबिक, अब राज्य के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण वाले और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 24 जून 2026 तक छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 25 जून 2026 से स्कूलों को दोबारा नियमित रूप से स्कूलों का संचालन किया जाएगा।

Summer holidays in UP School

Summer holidays in UP School

क्यों लिया गया छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला?

आदेश के अनुसार, पारंपरिक रूप से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अकादमिक कैलेंडर में हर साल गर्मियों की छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक दी जाती है। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी भयंकर गर्मी और हीट-वेव के प्रकोप देखने को मिला। इसे देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है और गहन विचार-विमर्श के बाद सरकार ने इस साल छुट्टियों की अवधि बढ़ाकर 20 मई से 24 जून 2026 तक करने का निर्णय लिया।

End of Feed