UPSC 2025 Success Story: गांव की मिट्टी से निकले सपने, चौथे प्रयास में गौरव और अमन ने बढ़ाया जनपद का मान

UPSC CSE 2025 Success Story: यूपीएससी सीएसई 2025 फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कई सक्सेस स्टोरी सामने आईं। लेकिन सुमेरपुर ब्लॉक के दो युवाओं के संघर्ष की कहानी दिल छू लेगी। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर सुमेरपुर ब्लॉक के दो युवाओं ने पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।

UPSC CSE 2025 Success Story: यूपीएससी सीएसई 2025 फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कई सक्सेस स्टोरी सामने आईं। लेकिन सुमेरपुर ब्लॉक के दो युवाओं के संघर्ष की कहानी दिल छू लेगी। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर सुमेरपुर ब्लॉक के दो युवाओं ने पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। सरांय मनिहार गांव के निवासी गौरव प्रताप सिंह और पाटन के योगी नगर के रहने वाले अमन वर्मा ने इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर दिखा दिया कि संसाधन के अभाव में भी कठिन से कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है। इसके लिए केवल मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत की जरूरत है। इन दोनों युवाओं ने साबित किया कि गांव के युवा भी देश के सबसे बड़े मंच तक पहुंच सकते हैं।

UPSC CSE 2025 success story

गौरव प्रताप सिंह और अमन वर्मा ने पास की यूपीएससी सीएसई 2025

गौरव प्रताप सिंह और अमन वर्मा की रैंक

End of Feed