UGC: अब 4 साल की यूजी डिग्री के बाद सीधे कर पाएंगे PhD, यूजीसी अध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान

UGC: जहां पहले पीएचडी के लिए मास्टर्स की डिग्री अनिवार्य थी, वहीं अब 4 साल की यूजी डिग्री वाले छात्र सीधे पीएचडी कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए सब्जेक्ट की बाध्यता भी नहीं होगी।

UGC: देश के लाखों युवाओं के लिए उच्च शिक्षा की राह आसान हो गई है। इस बार यूजीसी नेट एग्जाम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं और दोनो ही बदलाव इसी सेशन से लागू होंगे। जहां पहले पीएचडी के लिए मास्टर्स की डिग्री अनिवार्य थी, वहीं अब 4 साल की यूजी डिग्री वाले छात्र सीधे पीएचडी कर सकते हैं। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर ये जानकारी दी है।

UGC

UGC

नहीं होगी विषय की बाध्यता

यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया कि जो छात्र चार साल का ग्रेजुएशन या 8 सेमेस्टर का यूजी कोर्स कर रहे हैं और वह अपने आखिरी साल या सेमेस्टर में हैं, वह यूजीसी नेट 2024 जून एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, उनका ग्रेजुएशन में 75% कुल अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों के लिए सब्जेक्ट की बाध्यता भी नहीं होगी। इसका मतलब की आप ग्रेजुएशन के विषय की जगह दूसरे किसी विषय में भी पीएडी कर सकते हैं।

End of Feed