SSC Notice OTR: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी द्वारा सूचित किया है कि आयोग 19 जून, 2025 से मौजूदा ओटीआर विवरणों को सही/ संशोधित करने के लिए विंडो को फिर से खोलेगा। लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने ओटीआर विवरणों में सुधार कर सकेंगे। बता दें, ऐसा छात्रों के अनुरोध पर कदम लिया गया है।
एसएससी ओटीआर सुधार विंडो
सुधार या संशोधन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2025 है।
आयोग ने यह भी कहा कि "ओटीआर प्रविष्टियों को संपादित करने की अनुमति केवल वास्तविक उद्देश्य के लिए है और यदि यह उचित औचित्य के बिना किया जाता है, तो ऐसे कृत्यों को संदिग्ध गतिविधि के रूप में देखा जाएगा और उम्मीदवार द्वारा आयोग को गुमराह करने का प्रयास माना जाएगा, जिसके लिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
आधिकारिक नोटिस कैसे देखें?
- ssc.gov.in पर जाएं।
- Notice Board के नीचे देखें और इस टेक्स्ट पर क्लिक करें
- Clarification regarding modifications of details in the OTR (One Time Registration) form
- या इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह कदम विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी की स्थिति और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित ओटीआर विवरणों को संशोधित करने में असमर्थता के बारे में उम्मीदवारों के कई अनुरोधों के बाद उठाया गया है।
SSC 2025: OTR विवरण में सुधार कैसे करें
उम्मीदवार OTR विवरण में सुधार करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखें
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर, उम्मीदवार लॉगिन सेक्शन पर जाएं।
- OTR संपादन अनुभाग पर जाएं और आवश्यक सुधार करें।
- परिवर्तनों की समीक्षा करें और सबमिट करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें, और प्रिंटआउट रख लें।
आयोग विभिन्न परीक्षाओं जैसे कि एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2025, संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025 और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2025 के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है।
