Ssc Stenographer Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, चुनाव आयोग, आर्म्ड फोर्सेज हेड क्वार्टर, सेंट्रल विजिलेंस कमीशन समेत 6 बड़े विभागों को स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए 22 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिसमें योग्य कैंडिडेट्स लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। एसएससी की इस डिपार्टमेंटल भर्ती से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
SSC Stenographer Vacancy 2025 (Image: CANVA)
एसएससी की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेनोग्राफर्स सर्विस, आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर, इंडियन फॉरेन सर्विस विभागों में सफल उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।
Ssc Stenographer Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.inपर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Apply या Registration सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए ईमेल आईडी, मोबाइल नबंर और अभिभावक का नाम दर्ज कर लें।
- डिटेल्स भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
एसएससी स्टेनोग्राफर चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। उम्मीदवारों से परीक्षा में सामान्य जागरूकता विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। सफल उम्मीदवारों के लिए 200 अंकों का स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा।
