SSC Stenographer Grade C and Grade D Final Result 2020, ssc.nic.in: एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम 2020 के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से नतीजे चेक कर सकते हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
SSC Result 2020: कब हुई थी परीक्षा
एसएससी स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा 11 से 15 नवंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी 25 नवंबर 2021 को और रिजल्ट 21 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 20 जून और 21 जून 2022 को स्किल टेस्ट आयोजित किया गया और इसका रिजल्ट 23 सितंबर को घोषित हुआ।
SSC Stenographer Result 2020: डाउनलोड करें रिजल्ट
स्किल टेस्ट में ग्रेड सी के लिए 227 और ग्रेड डी के लिए 1982 सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक चली। जिसके बाद आयोग ने स्टेनोग्राफर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 17 अक्टूबर को घोषित कर दिया। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download SSC Stenographer Grade C and Grade D Final Result 2020
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ Examination 2020 - Declaration of Final Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC Stenographer Exam 2020: कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन
स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर 2020 को जारी किया गया था और अभ्यर्थियों से 4 नवंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
