SSC Stenographer Admit Card 2024: जारी होने जा रहा एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

SSC Stenographer Admit Card 2024: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

SSC Stenographer Admit Card 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC Stenographer Admit Card 2024

SSC Stenographer Admit Card 2024

SSC Stenographer Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा का आयोजन अक्टूबर या नवंबर में किया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 200 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

End of Feed