SSC Selection Post 2026 Exam Date Released: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Selection Post Phase-XIV/2026 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक यह परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि जल्द ही एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी आ सकती है। जानें कब होगी परीक्षा और क्या है आधिकारिक नोटिस
16 से 26 सितंबर के बीच होगी परीक्षा
SSC Selection Post Phase-XIV/2026 की परीक्षा 16 सितंबर से शुरू होगी और 26 सितंबर 2026 तक चलेगी। नोटिस में परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) बताया गया है। यानी इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर परीक्षा देनी होगी। अभी परीक्षा की टाइमिंग या शिफ्ट की जानकारी नहीं आई है, लेकिन जल्द ही इसकी जानकारी भी आएगी।
आधिकारिक नोटिस यहां से देखें - Notice
उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
SSC ने उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी है। परीक्षा की तारीख भले बाद में आए लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी तेज कर देनी चाहिए।
Selection Post भर्ती के जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों और संस्थानों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। इसलिए उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तारीख के साथ-साथ अपने संबंधित पद और परीक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी रखना भी जरूरी है। फिलहाल आयोग ने Selection Post Phase-XIV/2026 के लिए परीक्षा की अवधि 16 से 26 सितंबर 2026 तय की है। आगे की जानकारी SSC की ओर से जारी किए जाने वाले नोटिस के माध्यम से दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Study in Scotland: स्कॉटलैंड में पढ़ाई क्यों करना चाहते हैं भारतीय छात्र? जानें कैसे मिलता है एडमिशन, क्या हैं वीजा के नियम
