SSC Multi Tasking MTS / Havaldar PET/PST Exam Schedule 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ/हवलदार की पीईटी/पीएसटी परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र खबर से पूरा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली मल्टी टास्किंग एमटीएस/हवलदार पीईटी/पीएसटी परीक्षा कुल 8071 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब कुछ ही दिनों में उनके कॉल लेटर जारी कर दिए जाएंगे।
कैंडिडेट्स अब हवलदार पद के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का शेड्यूल देख सकते हैं।
24 से 31 अगस्त तक होगा PET/PST
SSC के अनुसार, हवलदार पद के लिए PET/PST यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का आयोजन 24 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा। ये परीक्षाएं देशभर में CBIC के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित होंगी। उम्मीदवारों को अपने तय परीक्षा केंद्र और तारीख के अनुसार PET/PST में शामिल होना होगा।
बता दें कि SSC ने 3 अगस्त 2026 को MTS (NT) और हवलदार परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया था। इसी रिजल्ट के आधार पर हवलदार पद के लिए PET/PST में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP Board: यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब 80 नंबर का होगा लिखित पेपर
रीजनल ऑफिस जारी करेगा एडमिट कार्ड
PET/PST में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिशन सर्टिफिकेट यानी एडमिट कार्ड संबंधित SSC रीजनल ऑफिस की ओर से जारी किया जाएगा। आयोग ने बताया है कि PET/PST की तय तारीख से पहले उम्मीदवारों को एडमिशन सर्टिफिकेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित SSC रीजनल ऑफिस की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवारों को PET/PST के लिए जाते समय एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी साथ ले जाने चाहिए। परीक्षा की तारीख और केंद्र से जुड़ी जानकारी एडमिट कार्ड में ध्यान से जांच लेना जरूरी होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Delhi Govt Class 9 R3 Rule: दिल्ली के छात्रों को बड़ी राहत, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं की बोर्ड परीक्षा
