SSC MTS Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2026 (SSC MTS Admit Card 2026) के लिए आयोग ने SSC MTS परीक्षा का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। परीक्षार्थी वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये परीक्षा 19 फरवरी 2026 से आयोजित की जा रही है। एसएससी ने 11 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
SSC MTS Admit Card OUT
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के अंतिम समय पर होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। कर्मचारी चयन बोर्ड SSC MTS परीक्षा 2026 परीक्षा 4 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित करवा रहा है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने डॉक्यूमेंट्स को सेव करके रख लें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इन स्टेप्स को फॉलो कर अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने क्षेत्रीय पोर्टल पर जाएं।
- अब होमपेज पर Admit Card टैब पर क्लिक करें।
- SSC MTS & Havaldar Exam 2026 Admit Card वाले लिंक को चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखाई पड़ेगा। इसे डाउनलोड कर लें और एग्जाम सेंटर के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
SSC MTS एडमिट कार्ड 2025-26: सिलेक्शन प्रोसेस
मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा के सिलेक्शन प्रोसेस के अनुसार उम्मीदवारों को कई राउंड से गुजरना होगा, जिनमें शामिल हैं-
- कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE): सेशन-I और सेशन-II।
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)/फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST): ध्यान दें कि यह राउंड सिर्फ हवलदार के पद के लिए है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
