SSC JE Tier 2 Admit Card 2026 Released: एसएससी जेई टियर 2 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC JE Tier 2 Admit Card 2026) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियरिंग की (सिविल मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) टियर 2 का एडमिट कार्ड जारी कर (SSC JE Tier 2 Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें जेई टियर 2 की परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को निर्धारित है।
SSC JE Tier 2 Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें एसएससी जेई टियर 2 का एडमिट कार्ड
SSC JE Tier 2 Admit Card 2026: कब हुई थी परीक्षा
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल पदों के लिए जूनियर इंजीनियर के कुल 1731 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। ध्यान रहे टियर 1 परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Tier 2 Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC JE Tier 2 Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड प क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC JE Tier 2 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
SSC JE Tier 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
