SSC JE Result 2024, Sarkari Result 2024 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट (SSC Junior Engineer Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट (SSC JE Sarkari Result 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SSC JE Result 2024
SSC JE Paper I Result 2024: एसएससी जेई रिजल्ट का इंतजार
आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मकैनिकल और इलेक्ट्रिकल) पेपर 1 का आयोजन 5 जून से 7 जून 2024 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 15 जून की रात 8 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
SSC JE Result 2024 Expected Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का रिजल्ट जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SSC JE Paper I Result 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेई पेपर 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्ती अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Passing Marks 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एसएससी जेई परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक प्राप्त करना जरूरी है। बता दें कि पेपर 1 में सफल अभ्यर्थी ही पेपर 2 में शामिल होने के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
