SSC JE Final Result 2023, SSC Junior Engineer Final Result 2023: जूनियर इंजीनियर रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (SSC JE Final Result 2023) आज यानी 5 जनवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से नतीजे देख सकते हैं।
SSC JE Final Result 2023
SSC Junior Engineer Result 2023: कब हुई थी परीक्षा
एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का आयोजन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर और पेपर 2 का आयोजन 4 दिसंबर को किया गया था। वहीं, आयोग ने आज पेपर 2 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जबकि, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
SSC JE Final Result 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स
एसएससी जूनियर इंजीनियर एग्जाम में पास होने के लिए सामन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25%और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक हासिल करना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download SSC JE Final Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर जूनियर इंजीनियर फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Final Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1374 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
