SSC JE Final Answer Key: एसएससी ने जारी की जूनियर इंजीनियर परीक्षा की फाइनल आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC JE Final Answer Key Download: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इच्छु​क उम्मीदवार आयोग की आधिका​रिक वेबसाइट के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JE Final Answer Key Download: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की के साथ प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो आयोग की आधिकरिक वेबसाइट के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि SSC JE 2025 का फाइनल रिजल्ट 3 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JE Final Answer Key

SSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, फाइनल आंसर की और Question Paper cum Response Sheet देखने और डाउनलोड करने की सुविधा 21 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे तक इन दस्तावेजों को एक्सेस कर सकेंगे। उम्मीदवारों के लिए इसी अवधि में Paper-II के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्टर्ड लॉगिन विवरण का इस्तेमाल करना होगा। यानी उम्मीदवारों के पास फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और अपने मार्क्स डाउनलोड करने के लिए 4 सितंबर शाम 6 बजे तक का समय है।

End of Feed