SSC GD Marks 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) एसएससी जीडी परीक्षा 2023 (SSC GD Marks 2023) में भाग लेने वाले छात्रों के अंकों को अपलोड करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंक सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे, चाहे वे परीक्षा में योग्य हों या नहीं। एसएससी (SSC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 'मार्क्स सेक्शन' के तहत स्कोर कार्ड अपलोड करेगा। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल स्कोर कार्ड डाउनलोड (SSC GD Constable Score Card) करने का लिंक यहां दिया जाएगा।
SSC GD Marks 2023: कॉन्स्टेबल स्कोर कार्ड हुआ जारी।
एसएससी जीडी स्कोर कार्ड 2023 लिंक (SSC GD Score Card 2023 Link)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी जीडी कांस्टेबल मार्क्स 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने अकाउंट में लॉगिन करके एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल मार्क्स डाउनलोड करने का सीधा लिंक पा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि, ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और परीक्षा के नाम का उपयोग करना आवश्यक है। ये रहा Direct Link
एसएससी जीडी मार्किंग स्कीम 2023 (SSC GD Marking Scheme 2023)
सभी उम्मीदवारों के अंकों की गणना निम्नलिखित विवरण के आधार पर की जाएगी:-
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए आवंटित अंक - 1 अंक
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आवंटित अंक - 0.50 अंक
- अनुत्तरित प्रश्न के लिए अंक - 0 अंक
एसएससी जीडी मार्क्स ऐसे करें डाउनलोड (How to Download SSC GD Marks)
अंक ऑनलाइन मोड में अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 : आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 : आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : अपनी डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 4 : एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
स्टेप 5 : भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवार दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीआरपीएफ द्वारा आयोजित एसएससी जीडी शारीरिक परीक्षा के बारे में विवरण देख सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में नारकोटिक्स में सिपाही की भर्ती के लिए पचास हजार रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।
