SSC GD Final Result 2024: इंतजार होने वाला है खत्म! एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार जो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा, 2024 भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर घोषित होने पर परिणाम देख सकेंगे।
एसएससी जीडी रिजल्ट 2024 कब आएगा, कैसे करें चेक (image - canva)
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन हुआ था, अब जो रिजल्ट जारी होगा वो फाइनल होगा, यानी इसके बाद सीधे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
SSC GD Final Result 2024 Merit List
एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ साथ SSC GD Final Result 2024 Merit List भी जारी की जा सकती है, जिसे आप ssc.gov.in पर से देख पाएंगे।
SSC GD Final Result 2024 Pdf Download
एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में आने की उम्मीद है। एक बार पीडीएफ रिलीज होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ timesnowhindi.com/education पर से भी अपडेट व डाउनलोड लिंक पा सकेंगे।
SSC GD Final Result 2024
एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी होने की अनुमानित तिथि नहीं आई है, लेकिन इस हफ्ते इस रिजल्ट के जारी होने की बहुत संभावना है।
SSC GD Final Result 2024
एसएससी जीडी लिखित परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च और 30 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी। परिणाम 11 जुलाई 2024 को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार पीएसटी/पीईटी राउंड के लिए उपस्थित हुए, अब फाइनल रिजल्ट लिंक आने का इंतजार है। बता दें, एसएससी जीडी 46617 पदों को भरेगा, जिनमें से 12076 बीएसएफ के लिए, 13632 सीआईएसएफ के लिए, 9410 सीआरपीएफ के लिए, 1926 एसएसबी के लिए, 6287 आईटीबीपी के लिए, 2990 एआर के लिए और 296 एसएसएफ के लिए हैं।
