SSC GD Constable Result 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा? पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

SSC GD Constable Result 2024, Sarkari Result 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 20 फरवरी से 7 मार्च तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।

SSC GD Constable Result 2024, Sarkari Result 2024 Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट (SSC GD Constable Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि जीडी कांस्टेबर रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स (SSC GD Constable Cut Off 2024) भी जारी किए जाएंगे।

SSC GD Constable Result 2024

SSC GD Constable Result 2024

SSC GD Constable Result 2024 Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट

एसएससी ने जीडी कांस्टेबल रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे मई में जारी किए जाने की संभावना है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी इस पीडीएफ में नाम व रोल नंबर चेक कर सकेंगे।

End of Feed