SSC GD Constable Result 2023, SSC GD Constable Expected Cut Off 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल (SSC GD Constable Exam 2023) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
SSC GD Constable Result 2023
SSC GD Constable Exam 2023: कब हुई परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 18 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। चूंकि, अब ऑब्जेक्शन विंडो बंद हो चुकी है, ऐसे में अब फाइनल आंसर (SSC GD Final Answer Key 2023) की और रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।
SSC GD Constable Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जीडी कांस्टेबल रिजल्ट (SSC GD Constable Result 2023 Date) मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां जीडी कांस्टेबल की कट ऑफ चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह केवल संभावित कट ऑफ है और इसमें बदलाव होने की पूरी उम्मीद है।
SSC GD Constable Expected Cut Off 2023
| Categories | Male Cut Off | Female Cut Off |
| जनरल | 75-78 | 65-69 |
| ओबीसी | 72-76 | 62-65 |
| एससी | 64-68 | 58-61 |
| एसटी | 59-62 | 54-56 |
| ईडब्ल्यूएस | 70-72 | 63-64 |
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, जीडी कांस्टेबल के कुल 45284 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56,900 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
