Staff Selection Commission GD Constable 2022 का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। कर्मचारी चयन आयोग इन अपडेट्स को ssc.nic.in पर जारी करेगा। बता दें, इंटरनेट पर जो उम्मीदवार पासिंग मार्क्स को लेकर लगातार प्रश्न पूछ रहे हैं उनके लिए यहां पासिंग क्राइटेरिया बताया गया है। साथ ही आप एसएससी जीडी 2022 परिणाम जारी करने का भी तरीका देख सकेंगे।
एसएससी जीडी परिणाम ssc.nic.in पर
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। आयोग ने 18 फरवरी 2023 को एसएससी जीडी 2022-23 रिस्पॉन्स शीट और आवेदकों के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी भी जारी की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से अभी तक एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी नहीं की गई है।
अभी तक के अपडेट के अनुसार, एसएससी जीडी का परिणाम कट ऑफ के साथ जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी परीक्षा 2022-23 के लिए उपस्थित होने वाले आवेदक निम्नलिखित तरीके से परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर Latest News में देखें
- हालांकि आप होमपेज पर Results सेक्शन पर भी जा सकते हैं।
- यहां यहां एसएससी जीडी परीक्षा 2022-23 परिणाम देखने का लिंक मिल जाएगा।
- अब जीडी टैब पर क्लिक करें, और क्रेडिंशियल की मदद से रिजल्ट देखें।
सामान्य / भूतपूर्व सैनिकों (Ex S.) के लिए अर्हक अंक 35 होंगे जबकि अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की श्रेणी में आने वालों के लिए अर्हक अंक 33 है।
